लता मंगेशकर आईसीयू में भर्ती, उनकी हालत स्थिर बनी हुई

सुर की साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना संक्रमण के बाद अब अस्पताल में भर्ती हैं। वो अभी भी आईसीयू (ICU) में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी उम्र 92 वर्ष है। उन्हें 9 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। लता दीदी का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गायिका लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता जी अभी भी आईसीयू में हैं, हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। इससे पहले उन्होंने बताया था कि गायिका लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उसकी हालत पहले जैसी ही है। उनसे मिलने की इजाजत किसी को नहीं दी जा रही है।

‘News15’ उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।