चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव को हुई 5 साल की सजा

चारा घोटाला (fodder scam) में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को एक और सजा हुई है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू को 5 साल की सजा सुनाई है। उन पर ₹60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। लालू प्रसाद के वकील ने कहा है कि वह इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट (High Court) में अपील करेंगे। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। कोर्ट ने अपना काम किया है। उन्हें सजा दी है। यह कानूनी प्रक्रिया है।

आपको बता दें कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 15 फरवरी को लालू यादव समेत 38 अन्य आरोपियों को को ₹139.5 करोड़ के डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाले में दोषी पाया था। कोर्ट ने तब सजा का एलान नहीं किया था। आज कोर्ट की कार्यवाही ऑनलाइन हुई, लालू ऑनलाइन ही इसमें शामिल हुए। लालू यादव का इस समय रांची र‍िम्‍स में इलाज चल रहा हैं।