लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती आज

लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) भारत देश के दूसरे प्रधानमंत्री (second prime minister) थे। महात्मा गांधी के अलावा भारत रत्न और सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री का भी 2 अक्टूबर को जन्म हुआ था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद लाल बहादुर के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई, लेकिन उन्होंने देश के मामलों को इतनी समझदारी और सरलता से संभाला कि उनका योगदान सराहनीय है। किसनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके महत्व को बताने के लिए लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया।

आजादी के समय लाल बहादुर शास्त्री ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और कई बार जेल भी गए। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद लाल बहादुर शास्त्री को 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध का सामना करना पड़ा और दूसरी ओर, देश में सूखा और अनाज का अकाल था। ऐसे में पूरा देश प्रधानमंत्री से उम्मीद लगाए बैठा था। इसी दौरान लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान और जय किसान का नारा दिया था।