महिला वैज्ञानिक ने रचा इतिहास

अंतरिक्ष (Space) में जाने का हर वैज्ञानिक (Scientist) का सपना होता है। ऐसा ही सपना एक अमेरिकी वैज्ञानिक (American Scientist) का था, जो अब पूरा हो गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा (NASA) की वैज्ञानिक ‘क्रिस्टीना कुक’ (Christina Cook) लगभग 11 महीने तक अंतरिक्ष में रहकर सुरक्षित वापिस पृथ्वी पर लौट आई हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। क्रिस्टीना ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में एक अमेरिकी अंतरिक्ष महिला यात्री के तौर पर 11 महीने (328 दिन) व्यतीत किए, जो कि एक महिला का सबसे लंबा अंतरिक्ष मिशन माना जाएगा। यह मानव सहित अंतरिक्ष मिशन (Space Mission with Human) की शुरूआत पिछले साल 14 मार्च को हुई थी। उनके साथ दो और वैज्ञानिक भी इस मिशन पर गए थे, वे भी धरती पर सुरक्षित वापिस लौट आए हैं। 41 वर्षीय क्रिस्टीना कुक ने पृथ्वी पर सही सलामत उतरने के बाद कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करती हूँ और इस पल मैं बहुत ही अभिभूत और खुश हूँ।