दूसरी बार पिता बने कोहली

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Indian cricketer Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Actress Anushka Sharma) एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने अपने बच्चे का नाम अकाय (Akaay) रखा है। खबर मिलने के बाद दोनों को फैंस से खूब बधाइयाँ मिल रही है।

विराट और अनुष्का पिछले कई महीनों से खबरों में बने हुए हैं। बताया जा रहा था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट है। हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान ये राज़ खोल दिया था।