जानिए 5 राज्यों में बनी किसकी सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजे आ गए है। इन 5 राज्यों में बीजेपी (BJP) चार राज्यों में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है। उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और मणिपुर (Manipur) में वह लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। गोवा में उनकी हैट्रिक है। उधर, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। मणिपुर में बीजेपी ने 60 में से 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला है। उसने 273 सीटें हासिल की हैं। हालांकि, इस बार सीटें कम हुई हैं। भाजपा पिछली बार रिकॉर्ड 312 सीटों पर जीती थी। राज्य में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भी सुधरा है। वह 125 सीटें जीतने में कामयाब रही है। पिछली बार सपा ने 48 सीटें जीती थीं।

उत्तराखंड में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। उसे इस बार 9 सीटों का घाटा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी करीब 7 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं।

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यहां 40 सीटों में से उसे 20 पर जीत हासिल हुई। उसे 3 निर्दलीयों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के 2 विधायकों ने समर्थन दे दिया है। इस तरह उसका आंकड़ा 25 हो गया है जो बहुमत से 4 ज्यादा है। कांग्रेस 11 सीटें ही जीत पाई।