केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने ‘दिल्ली कोरोना ऐप’ (Delhi Corona App) को जनता के लिए पेश कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘लोगों के सामने समस्या यह है कि उन्हें पता ही नहीं कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली (How many vacant beds in which hospital) हैं। इसे दूर करने के लिए हम एक ऐप जारी कर रहे हैं। यह आपको जानकारी देगा कि दिल्ली के किस प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में कितने बेड खाली हैं।’ यह ऐप दिन में दो बार, सुबह 10 बजे और शाम को 6 बजे  अपडेट किया जाएगा। बेड के बारे में जानकारी एक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी जिसका नाम है – www.delhifightscorona.in/beds। इसके अलावा  हेल्पलाइन नं.1031 पर फोन करने पर एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। केजरीवाल ने यह भी बताया कि आज दिल्ली के अस्पतालों में 6,731 बेड हैं और 2600 मरीज हैं। इस तरह 4131 बेड खाली पड़े हैं। इसके अलावा 302 वेंटिलेटर हैं, जिसमें 92 भरे हैं, जबकि 210 खाली हैं।