बारिश के मौसम में बेटे जेह के साथ खेलती नजर आईं करीना कपूर

मानसून आ चुका है और इस खूबसूरत मौसम का मजा आम लोग ही नहीं बल्की बॉलीवुड के सितारे भी ले रहे हैं। जी हां, अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर सितारे भी मानसून का मजा ले रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जेह मां की गोद में खेलते नज़र आ रहे हैं। और इंद्र धनुष इस तस्वीर में चार चांद लगा रहा है।

करीना कपूर खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है की करीना कपूर बेटे जेह के साथ खेल रही हैं। वहीं इस खूबसूरत मौसम में दोनों की ये तस्वीर काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें की फैन्स दोनों की तारीफ करते नही थक रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा इस खूबसूरत इंद्रधनुष के साथ ये तस्वीर कितनी खूबसूरत दिख रही है। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा वाह क्या नजारा है।

आपको बता दें की इन दिनों करीना कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव हैं क्योंकि उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने जा रही है। करीना कपूर की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ आमिर खान भी अहम किरदार में हैं।