
कपिल की पूरी टीम इन दिनों कनाडा में है। देश के साथ ही विदेश में भी कपिल शर्मा का शो देखने का क्रेज लोगों में साफ दिखाई देती है। वहीं हाल ही में कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की कपिल देर रात बारिश में सड़कों पर घूम रहे होते हैं। जिसके बाद वे एक शख्स के साथ अंग्रेजी में बहस करते भी दिखाई दे रहे हैं।
कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की कपिल शर्मा सफेद रंग की हुडी में देर रात कनाडा की सड़कों पर निकले हुए हैं। वे अंग्रेजी में बात करते दिखाई दे हैं। वहीं एक शख्स जीप लेकर निकल रहा है। जिसकी जीप खुली हुई है। वहीं वीडियो बना रहा एक शख्स बोलता है ये बंदा बाथरूम चला गया ओपन जीप खुली खोड़कर जिसके बाद कपिल मजेदार रिप्लाई करते हुए कहते हैं। ओपन जीप खुली ही होती है। इसके बाद सभी जोर जोर से हंसने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कपिल भईया आपने तो मजा ही लगा दिया। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा खूबसूरत मौसम में वीडियो बनाना तो बनता था आपका। बता दें की कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। वे अपनी हर अपडेट फैन्स के साथ साझा करना नहीं भूलते।