कंगना रनौत को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड़ (Bollywood) की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत (actress kangana ranaut) को आज पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri Award 2020) से नवाजा गया है। उनके अलावा गायक अदनान सामी (Adnan Sami Padma Shri Award) को भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज कुल 61 पद्मश्री अवार्ड लेने वालों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना रनौत को प्रशस्ति पत्र के साथ पद्मश्री अवार्ड दिया। अवार्ड सेरेमनी के लिए कंगना रनौत ने सिल्क की साड़ी में पहुंची थीं। उन्होंने कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग भी पहने हुए थे और अपने बालों को बन किया हुआ था। कंगना को ये अवार्ड उन्हें परफॉर्मेंस कला में विशिष्ट योगदान देने के लिए मिला है।