
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बहन रंगोली (Rangoli) के साथ शुक्रवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन (Police Station) पहुचीं। वहां आने से पहले कंगना ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी आवाज़ दबाई जा रही है। इस दौरान कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी भी वहां पहुचे। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, कंगना और उनकी बहन रंगोली को बांद्रा पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराना था। कंगना पर बॉलीवुड में अपने ट्वीट्स के जरिए नफरत फैलाने के आरोप लगे हैं। बताया गया है कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश का माहौल बिगाड़ा है। ये तमाम आरोप कास्टिंग निर्देशक साहिल सईद ने लगाए हैं। कंगना पर राजद्रोह के तहत मामला दर्जा हुआ है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बाद, कंगना को समन जारी हुआ था। इसके लिए कंगना ने हाई कोर्ट से समय मांगा था। उन्हें 8 जनवरी का दिन दिया गया था। शिकायतकर्ता साहिल का कहना है कि कंगना ने समाज को बांटने का काम किया है, इसलिए कानून अब अपना काम कर रहा है। कंगना रनौत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कंगना रनौत ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि उन्हें जान-बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।