
बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) आखिरकार माँ बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार रात को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। हालाँकि, कल्कि शादी से पहले ही माँ बन गई हैं। बेटी के जन्म के बाद अब कल्कि ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) पर दी है। इस बच्ची के पिता गाय हर्शबर्ग (Guy Hershberg) हैं, जो एक पियानो वादक (Pianist) हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। इससे पहले कल्कि ने साल 2011 में बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से शादी की थी। 2015 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद से कल्कि का संबंध हर्शबर्ग के साथ जुड़ गया और अब वह एक ‘बिन ब्याही माँ’ (Mother without Marriage) बन गई हैंं।