
आज झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) ने 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है (Result declared of 10th class)। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड के शिक्षा मंत्री ने आज एक प्रेस वार्ता के जरिए 10वीं की परिणाम घोषित किए। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 75.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 3,85,144 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी जिसमें से 2,88,928 पास हुए हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार लड़कों का प्रतिशत 75.88 फीसदी और लड़कियों का 74.25 फीसदी रहा है।