नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान

आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का  निधन हो गया। वे 54 साल के थे तथा 2018 से हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। इसके इलाज के लिए वे लंदन (London) चले गए थे और पिछले साल ही स्वस्थ होकर भारत वापिस लौटे थे। कल फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में भर्ती करवाया गया था। वे पेट की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें Colon infection हो गया था।