रोकना पड़ी आईपीएल मेगा ऑक्शन की नीलामी

बेंगलुरू में चल रही आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन (mega auction) चल रहा है। इसी बीच ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स (Auctioneer Hugh Adams) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वो ऑक्शन के दौरान ही बेहोश हो गए और स्टेज से भी गिर गए। ह्यूज एडमीड्स श्रीलंका के ऑलराउंडर वानेंदु हसारंगा की बोली लगवा रहे थे लेकिन तभी वो अचानक गिर गए। एडमीड्स की तबीयत बिगड़ने के बाद ऑक्शन रोक दी गई। ह्यूज एडमीड्स दुनिया के मशहूर नीलामी संचालक हैं। वो साल 2019 से आईपीएल ऑक्शन करा रहे हैं। 3 साल पहले उन्होंने रिचर्ड मैडली की जगह ली थी।