23 दिसंबर को होगी आईपीएल नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की तैयारियाँ जोरों-शोरों पर हैं। आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले 714 भारतीयों सहित कुल 991 खिलाड़ियों ने मिनी नीलामी (Mini Auction) के लिए पंजीकरण कराया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर सैम कुरेन (Allrounder Sam Curran) को बड़ी रकम मिलना तय है। वह उन 21 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें 2023 की आईपीएल नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर सूचीबद्ध किया गया है।

इस नीलामी में भारत के साथ 14 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बात की जानकारी दी है। इस जानकारी में सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 30 होगी। इसमें इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes), ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green), न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) जैसे नाम शामिल हैं। नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है।