भारत की जनसंख्या आज ही हुई थी ‘एक अरब’

आज भारत की जनसंख्या 1 अरब से भी ज्यादा है। पूरे विश्व में जनसंख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर चीन आता है। तो चलिए, आपको बताते हैं कि हमारा देश जनसंख्या के मामले में कब बना था ‘अरबपति’। जी हाँ, आज ही के दिन यानी 11 मई 2008 को भारत की जनसंख्या आधिकारिक रूप से एक अरब हो गई थी। ‘आस्था अरोड़ा (Aastha Arora)’ को देश की 100 करोड़वीं संतान होने का दर्जा मिला था। आस्था का जन्म दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में हुआ था। आज हमारे देश की जनसंख्या बढ़ते-बढ़ते करीब एक अरब 37 करोड़ हो गई है।