भारतीय अर्थशास्त्री को विश्व बैंक में अहम जिम्मेदारी

भारतीय अर्थशास्त्री ‘आभास झा (Abhash Jha)’ को विश्व बैंक (World Bank) में एक अहम पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद के तहत, उनकी क्षमता का उपयोग दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए किया जाएगा। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब चक्रवात अम्फान (Amphan) ने भारत में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तथा बांग्लादेश को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उनके आधिकारिक क्षेत्र में दक्षिण एशिया के भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव जैसे देश शामिल हैं।