![खेल](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/02/खेल-1-696x464.jpg)
भारतीय महिला हॉकी (Indian Women Hockey) टीम ने जीत के साथ अपने न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे का समापन किया। भारतीय टीम ने पाँच मैचों की श्रंखला के आखिरी मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। भारत के लिए स्ट्राइकर नवनीत कौर ने दो और शर्मिला ने एक गोल किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने रक्षात्मक शुरुआत की। पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का पहला गोल 45वें मिनट में आया। नवनीत ने शानदार गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद शर्मिला ने 54वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। नवनीत ने आखिरी दो मिनट से पहले गोल दाग कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया।