लहसुन से बढ़ाएं इम्यूनिटी

लहसुन (Garlic) खाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। लहसुन का सेवन करने से शरीर में रक्त संचार सही रहता है। लहसुन एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) भी है। इसमें सल्फर और एलिसिन दो ऐसे तत्व हैं, जो इसे बेहद खास बना देते हैं। यह दोनों तत्व शरीर में खून के आवागमन को तेज करते हैं और नसों को आराम पहुंचा कर ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, जिससे शरीर की सारी क्रियाएं ठीक से चलती हैं, जिससे इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है। लहसुन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ता है।