मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता नए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा उल्टफेर कर  मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद (Manoj Tiwari removed from Delhi BJP President) से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त (Adesh Kumar Gupta new President) किया गया है। आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर के पार्षद हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे गए थे। इसके बाद यह निर्णय लिया गया।