![5](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2023/05/5-5-696x497.jpg)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले के जौरा कस्बे के हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब 11.30 के एक युवक ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक किशोरी व युवक की शिनाख्त हो गई है। दोनों को गंभीर हालत में हस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जौरा का बाजार को बंद कर दिया गया है। युवती को गोली मारने के बाद युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन बाजार में भीड़ होने से उसे भागने का मौका नहीं मिला। करीब 80 फीट दूर जाकर उसने खुद को गोली मार ली।
पुलिस के मुताबिक गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी और विजय मौके से भागने लगा। बाजार में भीड़ होने के कारण विजय को लगा कि वह पकड़ा जाएगा, लिहाजा उसने कुछ ही दूरी पर जाकर कट्टे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली और वह भी वहीं जमीन पर गिर गया। आखिर यह घटनाक्रम क्यों हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे प्रेम प्रसंग से जरूर जोड़ा जा रहा है।