पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू शाजी के आगे सब हिरोईनों के आगे सब हैं फेल

पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है। उन्होने अपने फिल्म करियर में एक से एक हिट फिल्में दी है। जिसमे ‘दाता’, ‘स्वर्ग’, ‘नया कदम’, ‘सौतन’, ‘स्टार’ जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से अपने फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी, लेकिन उनकी एक फिल्म ‘प्रेम रोग’ एक ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी याद करते हैं और बेटी की शादी में आज भी ‘ये गलियां ये चौबारा’ गाना जरूर बजाया जाता है। बता दें की पद्मिनी कोल्हापुरे जितनी खूबसूरत हैं उनकी बहू शजा उनसे भी ज्यादा खूबसूरत है।

पद्मिनी कोल्हापुरे की बहू शजा मोरानी की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कभी वे बीच किनारे पोज देती दिखाई दे रही हैं तो कभी वे पति प्रियंक के साथ रोमांटिक होती दिखाई दे रही हैं। शजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है बहू तो बहुत खूबसूरत है तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा कोहिनूर हीरा।

आपको बता दें की पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक और शजा की शादी साल 2021 में मालदीव में हुई थी। बता दें की ये एक ड्रीमी वेडिंग थी। जहां श्रद्धा कपूर ने अपने भाई की शादी में जमकर डांस किया था। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं।