
कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के कारण आजकल मुंबई में रात्रि कर्फ्यू चल रहा है (Night curfew in Mumbai)। इस दौरान लोगों का घर से बाहर तक निकलना बंद है। ऐसे में शहर के नामी होटल में पार्टी चल रही थी (Party in big hotel)। खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मार कर इसमें शामिल कई बड़े सितारों को गिरफ्तार कर लिया (Big Stars arrested)।
जानकारी के अनुसार, मुंबई में रात्रि कर्फ्यू के दौरान एयरपोर्ट के पास स्थित JW मैरियट होटल के क्लब ड्रैगन फ्लाई में यह पार्टी चल रही थी। इसकी खबर मिलते ही आज सुबह साढ़े तीन बजे के लगभग पुलिस ने यहां पर छापा मारा। इसमें करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत कई बड़े लोग शामिल थे। इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी। बाद में सुरेश रैना और गुरु रंधावा सहित अन्य लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सुजैन खान और गायक बादशाह भी शामिल थे, जो पिछले दरवाजे से भाग निकले। इस पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे। पुलिस ने सभी पर आईपीसी की धारा 188, 269 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि महाराष्ट्र में अभी भी कोरोना का कहर थमा नहीं है। मुंबई सहित अन्य इलाकों में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। ऐसे में इस तरह की पार्टी का आयोजन करना पूरी तरह से अवैध व गैरकानूनी है। वहीं रात्रि कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।