ईद मुबारक!

आज ईद-उल-फितर (Id-ul-fitar) है। रमजान का महीना खत्म होने के बाद आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद मोहब्बत का पैगाम लेकर आती है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और पकवान खाते हैं। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों को तोहफ़े भी देते हैं। वैसे तो हर साल ईद को खास तरीके से मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना लॉकडाउन (Corona Lockdown) के कारण ईद की रौनक फीकी पड़ गई है। इस बार न तो लोग मस्जिद जाकर नमाज अदा कर पाएंगे और न ही एक दूजे के गले मिल सकते हैं। इस बार लोगों को ईद अपने घरों में ही मनानी (Id to be celebrate at  homes) पड़ेगी।