राजस्थान में एक महिला को पति और ससुराल वालों ने निर्वस्त्र कर घुमाया

राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh district) के धरियावद (Dhariyawad) में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया। यह घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को वीडियों वायरल होने के बाद मामला सामने आया। एसपी (SP) अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इसी गांव के युवक से हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद एफआईआप (FIR) दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के प्रतापगढ़ में मायके और ससुराल वालों के बीच विवाद के बाद ससुराल वालों ने कथित तौर पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद हंगामा मच गया। गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ की घटना पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि महिला के साथ यह घटना उसके मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद के कारण हुई है। इसके दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।