दिल्ली में भूख हड़ताल

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की पुत्री के. कवीता (k kavita) संसद में महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत किए जाने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली में भूख हड़ताल (hunger strike) करने जा रही हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर दिनभर चलने वाली के. कविता की भूख हड़ताल में कई पार्टियों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), नेशनल कॉन्फ्रेंस, जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और समाजवादी पार्टी (SP) शामिल हैं। के. कविता ने गुरुवार को कहा था कि 18 दलों ने विरोध प्रदर्शन के तौर पर की जा रही भूख हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।