कंगना से हुए विवाद पर आज ऋतिक दर्ज कराएंगे बयान

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से हुए विवाद पर आज ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपना बयान दर्ज करवाएंगे (will file statement on case)। इसके लिए ऋतिक आज मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे। इसी बीच कंगना ने एक बार फिर से ऋतिक रोशन का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘सिली एक्स’ कहा है।

दरअसल कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच यह विवाद काफी पुराना है। 2013-14 में कंगना की बोगस आईडी से ऋतिक के नाम ईमेल की गई थीं। ऋतिक ने इसके खिलाफ पुलिस में किसी अज्ञात शख्स के खिलाफ बोगस ईमेल आईडी का इस्तेमाल करते हुए जालसाजी करने की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए यह मामला अब मुंबई पुलिस की क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट को सौंपा गया है।

वहीं कंगना ने एक बार फिर इस मामले को बढ़ावा देते हुए ऋतिक के खिलाफ बयानबाजी की है। कंगना ने ट्विट करते हुए ऋतिक के बारे में कहा है कि दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, मगर मेरा सिली एक्स अभी भी वहीं है। उसी मोड़ पर जहां ये वक्त दोबारा लौट कर नहीं आने वाला।