यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार देर रात (04 नवंबर 2022) भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मथुरा जिले के सूरीर थाना क्षेत्र की है। जहाँ तेज रफ्तार सियाज गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई। हादसे के बाद सियाज गाड़ी का पहिया निकल गया। पीछे से आ रही बोलेरो से सियाज गाड़ी का निकला हुआ पहिया टकरा गया। पहिया टकराने के बाद बोलेरों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद ये हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है।