
यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर कल देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना तेज रफ्तार अर्टिगा कार (This crash high speed Ertiga car) के आगे चल रहे कैंटर से टकराने के कारण हुई। इसमें 1 महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (Mathura District of Uttar Pradesh) में हुआ। कार में सवार लोग दिल्ली से नेपाल (Delhi to Nepal) जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रात करीब साढ़े बारह बजे तब हुआ, जब कार बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के 137 किलोमीटर निशान से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि नोएडा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए 3 लोगों में से केवल 1 महिला पवन कुमारी पाण्डेय की पहचान हो पाई है। 2 पुरुषों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।