मुंबई-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत

मुंबई-पुणे हाईवे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जनपद में एक कंटेनर अपनी तेज गति पर नियंत्रण खो बैठा और सामने वाली दूसरी लेन में जाकर पलट गया। कंटेनर की चपेट में 5 कार आ गईं। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार में सवार दो अन्य महिला यात्री भी घायल हो गईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर यातायात प्रभावित है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं।