महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सभी घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात (17 नवंबर 2022) खोपोली थाना क्षेत्र में खालापूर के पास हुआ है। इस हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा तब हुआ जब एक एर्टिगा कार ने पीछे से दूसरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।