नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत

नैनीताल के बेतालघाट (Nainital, Betalghat road accident) क्षेत्र में एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमें 8 लोगों की दर्दनार मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 11 लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबित, नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र बेतालघाट में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतकों के नाम विशराम चौधरी, धीरज, अन्तराम चौधरी, विनोद चौधरी, उदय राम चौधरी, तिलक चौधरी, गोपाल बसनियत और राजेन्द्र कुमार बताए जा रहे हैं। हादसे में शांति चौधरी, छोटू चौधरी और प्रेम बहादुर घायल हो गए हैं।