
उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway Accident) पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा आज सुबह साढे चार बजे के आसपास हुआ। ये हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि बोलेरो दो भागों में बंट गई। गाड़ी में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मरने वाले लोग पुलिसकर्मी है जो मध्य प्रदेश टीकमगढ़ के (Madhya Pradesh Policemen of Tikamgarh) बताए जा रहे हैं। जिसमे एक महिला कांस्टेबल व एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी है। जिन्होंने वर्दी पहन रखी है। जिससे उनकी पहचान पुलिसकर्मी के रूप में हो सकी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।