उत्तर-प्रदेश के लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 2 मरे

उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र (Gomtinagar Area) में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर (Car and dumper) के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार में सवार लोग बस्ती के रहने वाले हैं।

घायलों ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों महिलाओं ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी। इसलिए उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घायल दोनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और मामले की जाँच कर रही है।