हरियाणा के बहादुरगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

आज सुबह हरियाणा (Haryana) के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों (female farmer protesters) को कुचल दिया। जिसमें तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और तीन की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है यह हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब झज्जर रोड पर हुआ। खबरों के अनुसार बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, लेकिन उसी बीच अचानक उनके ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक आकर चढ़ गया।

ऐसा होने के चलते दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है यह महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं। खबरों के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। उसी बीच झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।