![5](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2022/04/5-1-696x497.jpg)
आज (5 अप्रैल 2022) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या में एक भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया। जहाँ नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस नियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि बस में सवार करीब 30 यात्री जख्मी हो गए हैं। घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली से बांसी और सिद्धार्थ नगर जा रही थी। दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार (District Magistrate Nitish Kumar) ने बयान जारी कर कहा है कि घायलों की हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।