आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले (Godavari District) में भीषण सड़क हादसा (road accident) हो गया। जहाँ एक कार के खड़े ट्रक से टकरा हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा नल्लाजेरला मंडल के अनंतपल्ली के बाहरी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद से राजामहेंद्रवरम जा रही कार में आठ लोग सवार थे।

आपको बता दें कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएँ और एक बच्चा शामिल है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पीड़ित राजामहेंद्रवरम के प्रकाश नगर के रहने वाले थे और हैदराबाद से अपने मूल स्थान लौट रहे थे। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।