जानिए कैसा रहने वाला है आपका साल 2023 (Horoscope Prediction 2023)

Horoscope Prediction 2023

पंडित अश्वनी शर्मा से जानिए कैसा रहने वाला है वर्ष २०२३ आपके लिए


मेष राशि (Aries Horoscope 2023)

वर्ष की शुरुआत में मेष राशि के जातकों को आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा आपके रिश्तो में तनाव बढ़ सकता हैं। अप्रैल तक खर्च बढ़े रहेंगे अप्रैल के बाद थोड़ा खर्चों में कमी आती नज़र आ रही है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, थोड़ी बहुत समस्याएं और मानसिक परेशानीयां भी आएंगी। आर्थिक रूप से मज़बूत होंगे। प्रेम के मामले में जीवन में खुशियां आती नज़र आ रही है। आपको रिश्तों में सामंजस्य बिठाना होगा और गुस्से पर काबू पाना होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। विधार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश गमन कर सकते हैं, सफलता प्राप्त होती नज़र आ रही है। सेहत का बहुत ध्यान रखना होगा, सेहत के लिहाज़ से यह साल थोड़ा नरम रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope 2023)

इस वर्ष आपको मध्यम फल मिलता दिखाई दे रहा है। इस वर्ष आपको अपने करियर को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, आपको बहुत अच्छी सफलताएं प्राप्त होती भी नज़र आ रही हैं। आपकी प्रोफेशनल जीवनशैली में स्थायित्व आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वर्ष हर कार्य सोच समझ कर करें। वर्ष के मध्य में विदेश यात्राओं के भी योग बनेंगे, काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में भी कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन खर्चे बढ़े रहेंगे। खर्चे बढ़ जाने से आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है, सावधानी बरतनी होगी। अप्रैल के बाद आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा वरना हॉस्पिटल जाने की संभावना भी पैदा कर सकती हैं। प्रशासन की तरफ से लाभ मिल सकता है। नवंबर और दिसंबर आपके लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं। शुभ समाचार मिलेंगे रिश्तेदारों से मेल मिलाप होगा खुशियां चारों तरफ से आपके पास आएंगी आपको धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope 2023)

17 जनवरी 2023 को शनि मिथुन राशि के नवम भाव में आ जाएंगे और आपका भाग्य प्रबल बनाएंगे। इससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपकी शनि की ढहिया का भी अंत हो रहा है तो आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में भी कमी आएगी साथ ही आर्थिक रूप से भी आप समर्द्ध बनेंगे। इस वर्ष आपकी समस्याओं में कमी आएगी, लेकिन इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशानियां पैदा करने वाली हो सकती हैं। अप्रैल के बाद आर्थिक परेशानियां थोड़ी कम होंगी। धन प्राप्ति के लिए गलत रास्ते के इस्तेमाल से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं और मानसिक एवं शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम होंगी। प्रेम की गाड़ी थोड़ा अटक अटक कर चलेगी जीवनसाथी से विवाद करने से बचें। व्यापार और नौकरी पेशा लोगों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाणी में मिठास लाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope 2023)

इस साल आपको मिले जुले फल प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त कर सकते हैं लाभ होगा। 17 जनवरी से आपकी शनि की ढैय्या शुरू हो रही है जिसकी वजह से मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। प्रियजनों से दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना अति आवश्यक है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते है जो आपके लिए बहुत अच्छे होंगे। आप अपने करियर में बहुत सफलता और ऊंचाइयां अर्जित करेंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, जीवनसाथी को नाराज ना करें, जीवन साथी के साथ कड़वा ना बोलें अन्यथा नुकसान होगा।
विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope 2023)

सिंह राशि के जातक इस साल का खट्टा मीठा दोनों प्रकार का स्वाद लेते नज़र आएंगे। साल की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रहेगी लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सुधरती नज़र आएंगी। आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है और अचानक से धन हानि भी हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को इस साल जहां तक हो सके नौकरी बदलने से बचना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह साल सामान्य से कुछ अधिक रहने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें, नुकसान हो सकता है। शत्रु आपको चाह कर भी परेशान नहीं कर पाएंगे, परंतु सावधान रहें। विधार्थियों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। सेहत के लिहाज़ से यह साल कुछ ख़ास अच्छा नहीं है मानसिक परेशानियां रह सकती हैं शारीरिक चोट लग सकती है इसलिए सावधानी बरतें। इस साल यात्राओं के योग भी बनते हैं तो आपकी यात्राएं भी होंगी, धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope 2023)

कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष थोड़ी बहुत परेशानियों के बाद बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस वर्ष अचानक घटी घटनाएं कन्या राशि वालों को खुशियां और सुख प्रदान करेंगी। पिछले कुछ समय से चलती आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। कैरियर में नई ऊंचाइयों को छू लेंगे, सफलताएं मिलेंगी, प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए खुशखबरी है प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन में काफी लंबे से चली आ रही परेशानियां और तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना होगा। घर परिवार में शादी जैसे प्रसंग होने की संभावना है। पढ़ाई करने वाले जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तब जाकर उन्हें सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। धार्मिक स्थलों की यात्रा आपको पूरे वर्ष अच्छे परिणाम देगी। संतान की चिंताएं कम हो सकती हैं। अपनी सेहत पर बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope 2023)

वर्ष 2023 तुला राशि वालों के लिए बहुत सी अच्छी खबरें लेकर आने वाला है। तुला राशि के जातकों को साल 2023 में तरक्की की ऊंचाइयों को छूने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत सफल जरूर होगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी मेहनत के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है और व्यापारियों के लाभ में बढ़ोत्तरी होती नज़र आ रही है। संतान संबंधी चिंताएं रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं अपने जीवनसाथी पर विश्वास करना तथा उसे माफ करना प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार होता नज़र आ रहा है। स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है। वर्ष के मध्य में जीवन साथी के साथ दूरियां कम होंगी निकटता बढ़ेगी और लंबे समय से चल रहे झगड़े निपट जाएंगे। योजनाएं सलाह लेकर ही बनाए अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस वर्ष मानहानि का भय बना रहेगा। छोटी मोटी यात्राएं भी नज़र आ रही है। इस वर्ष प्रभु के प्रति आपका अटल विश्वास आपको कईं शुभ समाचार प्राप्त कराएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpius Horoscope 2023)

वृश्चिक राशि वालों को यह वर्ष मिले-जुले परिणाम देगा। वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी व्यापार में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक लाभ होंगे। उत्साह और जोश भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान संबंधी शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होगा। स्थान परिवर्तन के योग भी दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें झगड़ों से दूरी बनाए रखें अन्यथा पछताना पड़ेगा। धार्मिक स्थलों पर जाना, पूजा पाठ, हवन इत्यादि कराना इस वर्ष आपके लिए लाभप्रद रहेगा। इस वर्ष धन हानि या चोरी का भय बना रहेगा। वर्ष के अंत में समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। व्यर्थ बहस करने और अपशब्द बोलने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope 2023)

धनु राशि वालों के लिए साल 2023 बहुत कुछ देने वाला रहेगा। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए यह साल बहुत कुछ लेकर आया है। आपको आपकी मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे। छोटी बड़ी यात्राएं भी होंगी विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। वर्ष के मध्य से पहले कुछ रुकावटें परेशान कर सकती हैं कुछ परेशानियां रहेंगी साथी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के नशे से, व्यसन से यानी कि सिगरेट शराब इत्यादि से दूरी बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी सावधानी बरतनी होगी वरना परिणाम भयंकर हो सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें, माता-पिता की बात माने और उनकी सलाह लेकर कार्य करें तो फायदा होगा। संतान की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है संतान की पढ़ाई एवं व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्ष का अंत सुखदाई रहेगा। कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। तरक्की मिलने की संभावना है और सम्मान में वृद्धि होगी पारिवारिक क्लेश कम होंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

मकर राशि (Capricornus Horoscope 2023)

मकर राशि वालों के लिए यह साल सर्वोत्तम साबित होने वाला है। इस वर्ष आपको उत्तम फल प्राप्त होंगे। जहां यह वर्ष आपको आर्थिक लाभ देगा वही संपत्ति से भी लाभ प्राप्त करवाएगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रेम प्रसंग भी चरम पर रहेंगे। लेकिन अगर विवाहित हैं तो ससुराल में अनबन हो सकती है ध्यान रखना होगा। यदि पढ़ाई कर रहे हैं तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। थोड़े बहुत तनाव में और अस्वस्थ भी रह सकते हैं लेकिन आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। व्यापार संबंधी भी छोटी बड़ी यात्राएं हो सकती हैं। वाहन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं जिस कारण वाहन बदल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध ना करें। कुल मिलाकर यह वर्ष मकर राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 2023)

कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष मिले-जुले फल देने वाला रहेगा जहां एक तरफ आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे वही सेहत संबंधी समस्याएं भी आ सकती हैं। आलस्य का त्याग करके अगर मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होंगे विदेश से भी लाभ प्राप्त होंगे नए रिश्ते बनेंगे। नौकरी पेशा है तो तरक्की हो सकती है या इंक्रीमेंट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। संतान पक्ष से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा करने से मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। बृहस्पति की वस्तुएं जैसे पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी इत्यादि मंदिर में दान करने से लाभ होगा। आर्थिक मजबूती बनेगी। कुछ अच्छे समाचार भी मिलेंगे तो कुछ बुरे समाचार भी मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है लापरवाही ना करें। बहन भाइयों से बनाकर रखें अन्यथा परेशानियां होंगी। माता पिता से सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। साल के अंत में पारिवारिक क्लेश मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि (Pisces Horoscope 2023)

मीन राशि वालों के लिए वर्ष 2023 अच्छे बुरे दोनों परिणाम देने वाला होगा। जहां शुरुआत में यह वर्ष थोड़े फायदे देते हुए दिखाई दे रहा है वही खर्चों में बढ़ोतरी व्यापार में नुकसान स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां देता हुआ भी दिखाई दे रहा है। नौकरी पेशा लोगों को भी इस वर्ष काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और मेहनत के परिणाम ना मिलने से निराशा भी होगी। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान देना होगा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। कोई चोट इत्यादि लग सकती है ऑपरेशन तक की भी संभावनाएं बनती हैं इसलिए संभल कर रहे। इस वर्ष खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है खर्चों पर लगाम लगाकर रखें और बचत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक तनाव इस वर्ष आपको परेशान करेंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव हो सकता है। पारिवारिक झगड़े बहुत बड़ा रूप ले सकते हैं इसलिए सावधान रहें। शनि मंदिर जाने से और शनि के मंत्रों का जप करवाने से कुछ राहत मिल सकेगी। वर्ष के अंत में आपको आर्थिक, शारीरिक और पारिवारिक समस्याओं से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है।