
Home remedies for teeth cleaning
: आजकल दांतों की समस्या (Teeth problem) बहुत आम हो गई है। इससे जीवन में काफी समस्याएँ आ सकती हैं। जब कीटाणु मुँह में उपस्थित रहते हैं तो ये लार, खाद्य कणों और दांतो की सतह पर अन्य प्राकृतिक पदार्थों के साथ जमा हो जाते हैं। जब दांतों में कोई तकलीफ हो या दांत बहुत पीले (Yellow Teeth) हो गए हों तो अक्सर ये शर्मिंदगी की वजह बन सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं दांतों को मजबूत बनाने के उपाय और उन्हें साफ रखने के घरेलू नुस्खे (home remedies for teeth cleaning) –
- मूली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए रोजाना मूली का सेवन करने से कमजोर दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है।
- मेथी के दानों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करने के बाद दांतों पर मलें। इससे कमजोर दांतों को मजबूती मिलेगी, साथ ही दांतों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।
- दिन में दो बार नींबू के रस की मालिश की जा सकती है। आप इसमें सरसों का तेल और नमक भी शामिल कर सकते हैं। इन तीनों को मिलाकर दांतो को साफ करें और ब्रश कर लें। ऐसा करने से दांतों को मजबूती मिलती है और मसूड़ें भी मजबूत हो जाते हैं।
- अगर दांत और मसूड़े कमजोर होते हैं, तो उनमें से कभी-कभी रक्त भी निकलने लगता है। ऐसी समस्या होने पर मेहंदी के पत्तों को पानी में उबालकर, उसे ठंडा करने के बाद उससे कुल्ला करना चाहिए।
इन उपायों को करने से आप अपने दांतों की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।