आज होलिका दहन

आज होलिका दहन (Holika Dahan) है। इसके बिना होली का त्योहार (Holi festival) नहीं मनाया जा सकता है। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर रात्रि के शुभ समय में होलिका की अग्नि (Holika Fire) प्रज्वलित करते हैं। होलिका पूजन के बाद होलिका दहन प्रारंभ होता है। होलिका दहन में सभी लोग अपनी नकारात्मकता की आहुति देकर स्वयं के अंदर सकारात्मक शक्ति का संचार करते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को ही होलिका ने भक्त प्रह्लाद को जलाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन भगवान श्रीहरि विष्णु के आशीर्वाद से प्रह्लाद बच गए और होलिका आग में जलकर भस्म हौ गई।