
हिमाचल विधानसभा चुनाव में आज रामपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह अपने पुत्र विक्रमादित्य सिंह (जो कि शिमला ग्रामीण सभा से विधायक भी हैं) के साथ मतदान करने पहुंची थी। पहले उन्होंने शनि मंदिर में पूजा की, उसके बाद वे मतदान करने पहुंचीं। बातचीत के दौरान उन्होंनें कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 से 45 सीटें लेकर सत्ता में आएगी। प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया।
आपको बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा जा रहा हैं। इस चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।