
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं का परिणाम (UP Board 10th 12th Result 2022) घोषित कर दिया है। जिस छात्र ने इस परीक्षा (UP Board 10th 12th Exam 2022) में शामिल हुए हैं, वे यूपीएमएसपी (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम (UP Board 10th 12th Result 2022) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिंक https://upresults.nic.in/# पर क्लिक करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 के बीच और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 के बीच हुई थी। यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 27 लाख 81 हजार 654 छात्र ने 10वीं और 24 लाख 11 हजार 35 छात्र 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।