
ट्यूलिप जोशी (Tulip Joshi) ने मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें यशराज (Yash Raj Films) ने लॉन्च किया था पहली ही फिल्म में उनकी ब्यूटी औऱ क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए थे। बाद में ट्यूलिप जोशी हिन्दी के अलावा तमिल तेलुगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में भी नजर आने लगी थी। ट्यूलिप जोशी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ ये दिल मांगे मोर में नज़र आई थीं। फिल्म त फ्लॉप रही, लेकिन उन्हें काफी पसंद किया गया था। फिल्म में आयशा टाकिया भी थीं। ट्यूलिप जोशी की शुरुआत बॉलीवुड में तो अच्छी रही थी। औऱ उन्हें बड़े बैनर की फिल्में भी मिलीं। लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। बाद में ट्यूलिप ‘धोखा कभी कहीं’, ‘सुपरस्टार ‘ , डैडी कूल’ ,’ रनवे’, ‘होस्टल’, ‘बी केयरफुल’ , ‘जय हो’ , जैसी कुछ फिल्मों में दिखाई दी।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया था। ट्यूलिप ने साल 2000 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया था, लेकिन आगे नहीं जा पाईं थी। ट्यूलिप के बॉयफ्रेंड कैप्टन विनोद नायर थे। विनोद नायर अपनी नावेल ‘प्राइड ऑफ लॉयन्स’ को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उस दौरान ही दोनों लिव इन में थे और करीब 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
रिपोर्ट्स की माने तो विनोद ने सितंबर, 2007 में अपनी ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म खोली और तब से ये बिजनेस ट्यूलिप जोशी संभाल रही हैं। यह फिलहाल 600 करोड़ से ज्यादा की कंपनी है। वह इस कंपनी की डायरेक्टर हैं। विनोद 1989 से लेकर 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे थे उन्होंने जम्मू कश्मीर में एलओसी के नजदीक लाइव ऑपरेशंस में रहे विनोद ने कई चुनौतीपुर्ण काम किए थे।