
आज रिपब्लिक टीवी के हैड़ (Head of Republic TV) अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया (Arnab Goswami arrested)। सुबह लगभग 6 बजे मुंबई पुलिस अर्नब के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं अर्नब ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए हैं। अब मुंबई पुलिस अर्नब गोस्वामी को अलीबाग की अदालत में पेश करने जा रही है। अर्नब पर आत्महत्या के लिए उकसाने (Force to Suicide) का एक मामला दर्ज है, इसी के तहत यह गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल मई 2018 में एक व्यक्ति अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने अलीबाग के अपने बंगले में खुदकुशी कर ली थी। मरने से पहले 53 साल के अन्वय नाइक ने अपने सुसाइड नोट में 3 लोगों अर्नब गोस्वामी, फिरोज शेख और नितैश सारडा को जिम्मेदार ठहराया था। अन्वय ने लिखा था कि इन तीनों ने उसके 5 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसकी वजह से वह कर्ज में डूबा गया है, इसलिए आत्महत्या कर रहा है। बाद में उनकी माँ ने भी आत्महत्या कर ली थी।
अन्वय नाइक कॉन्कर्ड डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इस कंपनी ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो और दफ्तर के डिज़ाइन का काम किया था। इस काम का बिल 5 करोड़ 40 लाख रुपए आया था। इसी का
भुगतान नहीं करने का आरोप अर्नब पर है। अन्वय नाइक की बेटी अदन्या नाइक की लिखित शिकायत पर मई 2020 में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने यह मामला जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।