आप की तिकड़ी

आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। पार्टी की नींव अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रखी। आप ने पहली बार दिल्ली में 2013 में चुनाव लडा था। इसमें पार्टी ने कुल 70 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें जीत कर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के सहयोग से अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चली। इसके बाद दिल्ली में 2015 में फिर से विधानसभा चुनाव हुए। इसमें आप ने प्रचंड़ बहुमत हासिल करते हुए 70 में से 67 सीटें जीत कर पूरे देश को हैरान कर दिया। इसी इतिहास को दोहराते हुए इस बार 2020 में एक बार फिर आप पार्टी ने जीत हासिल की है। आप ने 70 में से 62 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस तरह आप पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने की तिकड़ी (Hat trick) ठोक दी है। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित ने भी लगातार तीन बार सरकार बनाने की तिकड़ी बनाई थी।