हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Haryana Board of Secondary Education) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित (result declared) कर दिया है। हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव (Chairman VP Yadav) और सचिव कृष्ण कुमार (Secretary Krishna Kumar) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 (HBSE 12th Result 2023) में 81.65 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

एचबीएसई 12वीं के परिणाम को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास घोषित होने के लिए कुल मिलाकर भी कम से कम 33 प्रतिशत अंक भी जरूरी हैं। साल 2022 में लड़कियों ने बाजी मारी थी। एचबीएसई 12वीं परिणाम 2022 का कुल पास प्रतिशत 87.08 प्रतिशत रहा था