हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ने इतिहास रच दिया। वह साल के श्रेष्ठ विज़डन क्रिकेटर चुने जाने वाले पांच क्रिकेटरों में शामिल होने वालीं पहली भारतीय महिला हो गईं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल, डेरिल मिचेल के साथ इंग्लैंड के बेन फोक्स और मैथ्यू पॉट्स को चुना गया है। विज़डन की यह परंपरा 1889 से चली आ रही है और यह सूची हर वर्ष जारी करती है।

पिछले वर्ष कैंटरबरी में हरमनप्रीत की 111 गेंद में 143 रन की पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने 1999 के बाद इंग्लैंड की धरती पर अपनी पहली वनडे सीरीज जीती थी। इसके अलावा हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।

आपको बता दें कि इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए दुनिया का अग्रणी क्रिकेटर चुना गया है। स्टोक्स ने इंग्लैंड को दस में से नौ टेस्ट जिताए। उन्होंने टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टोक्स को यह सम्मान 2019 और 2020 में भी मिल चुका है। महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है। वह तीन वर्षों में दूसरी बार चुनी गई। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवरों और 20 ओवरों के विश्वकप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण दिलाया।