मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक पंड्या

आईपीएल (IPL) नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (all-rounder hardik pandya) को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने टीम को दो बार फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ फाइनल हार गई। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।

रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई थी।