ईद मुबारक

इस्लाम धर्म (Islam religion) के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक ईद (Eid) का त्यौहारों है। रमजान (Ramadan) का महीना खत्म होने को है। सऊदी अरब में ईद का चांद दिख गया है, वहीं भारत में 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्यौहार है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं। ईद का त्यौहार भाईचारे और अमन का पैगाम देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद का पवित्र त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है। इस मौके पर घरों में खास तरह की सेंवई बनाई जाती है और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक दी जाती है। ईद के खास मौके पर आप भी अपने परिजन, करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक के संदेश भेज सकते हैं।